सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। पुलिस लाइन में माह फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी सेवानिवृत्त कार्मिकों को शाल, स्मृति चिन्ह व उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
अपने संबोधन में एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति केवल सेवा का औपचारिक समापन है, संबंधों का नहीं। आप सभी पुलिस परिवार के अभिन्न अंग रहेंगे और भविष्य में भी किसी भी आवश्यकता पर विभाग सदैव आपके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सेवानिवृत्त साथियों के अनुभवों से सीख लेकर कर्तव्य पालन में ईमानदारी, अनुशासन और संवेदनशीलता को प्राथमिकता दें। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, वीर सिंह, आशा रावत भण्डारी, प्रेम लाल खण्डूरी तथा योगेन्द्र कुमार ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए। समारोह में पुलिस अधीक्षक नगर, ऋषिकेश, विकासनगर सहित अन्य अधिकारीगण एवं परिजन भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!