रसिका जोशी, यश नेगी, एकता, सृष्टि, वैशाली, एश, मानसी ने जीते गोल्ड मैडल

हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा-2026’ के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन, खो-खो, टग ऑफ वॉर, वॉलीबॉल, क्रिकेट और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन महिला वर्ग में रसिका जोशी ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि पुरुष वर्ग में भविष्य जोशी विजेता रहे। एथलेटिक्स 4×100 मीटर रिले में अंकित, दीपक, नितिन और अमर चौहान की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। खो-खो फाइनल में दीपक की टीम ‘ए’ ने पवन भट्ट की टीम ‘सी’ को हराकर खिताब अपने नाम किया, जिसमें यश नेगी, एकता, सृष्टि, वैशाली, एश और मानसी ने अहम भूमिका निभाई। महिला टग ऑफ वॉर में कनिका नेगी की टीम विजेता रही। क्रिकेट फाइनल मुकाबला टीम शिवांक ‘डी’ और टीम आशुतोष ‘बी’ के बीच खेला जा रहा है। संस्थान प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
