प्रेस क्लब के होली मिलन में उड़ा रंग-गुलाल

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,
थराली। हर-हर पीपल, अम्बे भवानी…के मधुर बोलों के साथ थराली प्रेस क्लब ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया, इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
थराली के बनरढौन में स्थित वन विभाग के गेस्ट हाऊस में प्रेस क्लब थराली के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बधाणी सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष प्रेम देवराड़ी, होली गायक सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट मोहन राम आर्या, रमेश देवराड़ी ने स्थानीय भाषा में मतमारो मोहन पिचकारी…,चली बसंत ब्यार,आई फूलों में मयार…,मत जाओ पिया, होली आई रही…, कैसे रंग चढ़ा फागुन में…,आयो फागुन महिनों होली…,आदि होली के गीतों पर झूम उठे।इस मौके थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने सभी को होली की बधाई देते हुए इस त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की इस मौके पर उन्होंने जल कैसे भरूं यमुना गहरी… होली का सुंदर गीत गाया। मौके पर यूकेडी नेता भूपाल सिंह गुसाईं ने आयोजन की सराहना करते हुए अंग्रेजों के समय में बने वन विभाग के बंगलों को स्टेट गेस्ट हाउस घोषित करने, थराली को जिला बनाने की मांग उठाई,इस मौके पर नारायणबगड़ प्रमुख गणेश चंदोला, थराली के पूर्व प्रमुख सुशील रावत,देवाल के सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर,सूना वार्ड के हरि राम सौरियाल, विनायक वार्ड के प्रदीप बुटोला,थराली प्रधान संघ अध्यक्ष राजेंद्र रावत,देवाल के हरमल प्रधान आलम राम आदि के अलावा प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश सती, सचिव संजय कंडारी ने सभी का स्वागत किया।इस अवसर पर पत्रकार जयवीर मनराल, रमेश थपलियाल, हरेंद्र बिष्ट, मोहन गिरी,नवीन चंदोला,गुलाब रावत, हरीश जोशी, कुंदन परिहार,धन सिंह भंडारी, रमेश जोशी,केशर सिंह नेगी, जयवीर भंडारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!