अवैध निर्माण की आड़ में काट डाले हरे पेड

उत्तरकाशी। इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में सरकारी वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर भवन निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा वन भूमि पर कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसमें पेड़ों की कटाई भी की गई है। इस पूरे प्रकरण में वन विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने प्रशासन को अवगत कराते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठनों का कहना है कि क्षेत्रीय पटवारी द्वारा निरीक्षण में निर्माण को अवैध पाया गया है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पर क्या ठोस कार्रवाई करता है।
