एसपी ने किया फायर स्टेशन का वार्षिक निरीक्षण
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / मोहन सिंह राणा,
उत्तरकाशी। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय द्वारा फायर स्टेशन लदाड़ी, उत्तरकाशी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अग्निशमन वाहनों, उपकरणों की कार्यशीलता, रखरखाव, वाचरूम, कंट्रोल रूम, मैस, स्टोर व कार्यालय की साफ-सफाई की समीक्षा की गई।
एसपी ने फायर उपकरणों व वाहनों को चौबीसों घंटे तैयारी की स्थिति में रखने, आगामी यात्रा व बरसात सीजन को देखते हुए सतर्क रहने तथा आपदा के समय त्वरित रेस्क्यू सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों, अस्पतालों व सार्वजनिक स्थलों पर फायर सेफ्टी जांच, जागरूकता कार्यक्रम व नियमित मॉक ड्रिल कराने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!