चारधाम यात्रा मार्ग का सचिव लोनिवि ने किया स्थलीय निरीक्षण

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा की तैयारियों को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाण्डेय ने दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विकासखंड भटवाड़ी क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सचिव ने गंगोत्री धाम यात्रा मार्ग की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा आवश्यक स्थानों पर वैली ब्रिज निर्माण हेतु सीमा सड़क संगठन को निर्देश दिए। भुक्की और बारसू मोटर मार्ग के निर्माण कार्यों में तेजी लाने और स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा गया। इस अवसर पर रंजीत सिंह रावत, मुक्ता मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!