महिला समेकित विकास योजना से बढ़ी आत्मनिर्भरता
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राजकुमार,
हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, उत्तराखंड द्वारा संचालित उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम गढ़मीरपुर में स्थापित दलिया एवं मसाला उत्पादन इकाइयाँ महिलाओं के लिए स्थायी आय का सशक्त माध्यम बन गई हैं।
योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ उत्पादन, पैकेजिंग और विपणन की व्यावहारिक जानकारी दी गई। वर्तमान में गांव की तीन इकाइयों से जुड़ी महिलाएं नियमित रूप से उत्पाद तैयार कर स्थानीय बाजार में विक्रय कर रही हैं, जिससे उनकी मासिक आय में निरंतर वृद्धि हो रही है। इस पहल से महिलाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा, जिससे परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर भी मिला है। लाभार्थियों के अनुसार योजना से आत्मविश्वास बढ़ा है और निर्णय क्षमता मजबूत हुई है। सहयोगी संस्था रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान की अध्यक्ष कनिका शर्मा ने इसे ग्रामीण महिला सशक्तिकरण का सफल मॉडल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!