प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून। राज्य स्तरीय अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चौंपियन बनकर राज्यपाल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। कुलपति प्रो. एन. के. जोशी ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई देते हुए इसे विश्वविद्यालय की टीम भावना और सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। ट्रॉफी जीतने पर परिसर में हर्षाेल्लास का वातावरण रहा। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करेगी।
