जनगणना-2027 को लेकर दिया प्रशिक्षण

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनगणना-2027 के संबंध में दूसरे दिन भी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि जनगणना का प्रथम चरण वर्ष 2026 में भवन सूचिकरण एवं मकान गणना तथा द्वितीय चरण वर्ष 2027 में जनसंख्या गणना के रूप में संपन्न होगा। जनगणना कार्य निदेशालय, गृह मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। बताया गया कि यह जनगणना पूर्णतः डिजिटल होगी, जिसमें मोबाइल एप के माध्यम से आंकड़े संकलित किए जाएंगे और प्रबंधन व निगरानी के लिए विशेष प्रणाली का उपयोग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!