मांगों को लेकर अनशनरत जोमैटो कर्मियों का अनशन समाप्त


हरिद्वार। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रानीपुर मोड़ पर तीन दिनों से अनशन कर रहे जोमैटो फूड डिलीवरी कंपनी के डिलीवरी कर्मियों का अनशन प्रशासन की पहल पर समाप्त हो गया। नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने गुरूवार को कार्यालय में जोमैटो कंपनी के पदाधिकारियों एवं अनशनकारियों से वार्ता की। डिलीवरी समय पर न होने पर वेतन व प्वाइंट कटौती न करने तथा वेतन वृद्धि सहित अन्य मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके उपरांत नगर मजिस्ट्रेट ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!