जनपद में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु ‘’द टीचर ऐप’’ का हुआ शुभारंभ


हरिद्वार। जनपद हरिद्वार के राजकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने तथा शिक्षकों की क्षमता वृद्धि के उद्देश्य से जिला प्रशासन, नीति आयोग एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के संयुक्त सहयोग से ऑनलाइन शिक्षक विकास कार्यक्रम का शुभारंभ विकास भवन रोशनाबाद सभागार में किया गया। यह कार्यक्रम ‘द टीचर ऐप’ के माध्यम से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान, डिजिटल शिक्षण, कक्षा प्रबंधन और नवीन शिक्षण विधियों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने कहा कि यह पहल शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी संसाधनों से सशक्त बनाकर जिले की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी और जिला शिक्षा अधिकारी अमित चंद ने शिक्षकों से ऐप का अधिकतम उपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों एवं प्रशिक्षुओं को ‘द टीचर ऐप’ का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!