अतिक्रमण पर 22 का चालान कर 41 हजार का जुर्माना वसूला


हरिद्वार। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने रुड़की तहसील रोड, गंगनहर कोतवाली से स्टेशन रोड तथा मालवीय नगर चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया।
कार्रवाई के दौरान 22 लोगों के चालान किए गए और 41 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!