वन क्षेत्राधिकारी कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में दो और अभियुक्त गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / गजमफर अली,
देहरादून। वन क्षेत्राधिकारी आशारोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़, मारपीट और राजकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। 21 फरवरी 2026 को वन क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार बेडवाल द्वारा थाना क्लेमेंटाउन में दी गई तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर देहरादून पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 फरवरी को पहले ही दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के दौरान घटना में कृष्णा राठौर और सिद्धांत राणा की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सुरागरसी करते हुए गुरूवार को दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यालयों में अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।