दून पुलिस सख्ती, 18 बुलेट मोटरसाइकिलें सीज

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राहुल गिरी,
देहरादून। यातायात नियमों का उल्लंघन कर अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ दून पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सभी वाहनों की गहन जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान डेंजरस ड्राइविंग व मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 18 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीज कर कानून का पाठ पढ़ाया।
