गर्भाशय कैंसर पर निर्णायक प्रहार, बेटियों को मिलेगा सुरक्षा कवच: डॉ. धन सिंह
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,

देहरादून। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा कैंसर अब लाइलाज नहीं रहा। इस गंभीर बीमारी की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ 28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर से करेंगे।
डॉ. रावत ने बताया कि राज्य सरकार ने इस अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्रदेशभर में व्यापक तैयारियां कर ली हैं। अभियान के तहत 14 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका पूर्णतः निःशुल्क लगाया जाएगा, जो पहले निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर उपलब्ध था। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों, नर्सों, एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा कोल्ड-चेन और रिपोर्टिंग सिस्टम को सुदृढ़ किया गया है। प्रथम चरण में प्रदेशभर में 155 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने अभिभावकों, शिक्षकों और समाज से अपील की कि वे हर बेटी तक इस जीवनरक्षक सुरक्षा को पहुंचाने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!