नन्हें-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीता व फैंसी ड्रेस की दी प्रस्तुति


श्रीनगर गढ़वाल। श्रीकोट स्थित किड्स वर्ड स्कूल में विंटर कार्निवाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने नृत्य, गीत, फैंसी ड्रेस, खेल प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। रंग-बिरंगी सजावट और मनोरंजक स्टॉलों से विद्यालय परिसर उत्सवमय रहा। अभिभावकों ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुतियों की सराहना की। प्रधानाचार्य रेखा रावत ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देते हैं। समन्वयक प्रदीप जोशी ने बताया कि कार्यक्रम बच्चों की रुचि को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!