मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी कर विक्रय तत्काल प्रभाव से रोका


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चम्बा क्षेत्र में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देशानुसार औषधि निरीक्षण विभाग एवं पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स में मादक एवं मनःप्रभावी औषधियों के स्टॉक, क्रय-विक्रय अभिलेखों तथा सीसीटीवी की जांच की गई। एक मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर उसका विक्रय तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया, जबकि दो अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के दवाओं के विक्रय पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!