मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्ती, 8 नमूने जांच को भेजे

रुद्रप्रयाग। होली पर्व को देखते हुए रुद्रप्रयाग में मिलावटी व अधोमानक खाद्य पदार्थों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देश पर अगस्त्यमुनि क्षेत्र में जिला प्रशासन व खाद्य संरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 8 खाद्य नमूने जांच हेतु राज्य खाद्य विश्लेषणशाला भेजे गए, जिनमें मावा, मिठाइयाँ, सूजी, पास्ता, सरसों का तेल शामिल हैं। बासी व एक्सपायरी खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट कराई गई और अनियमितताओं पर नोटिस जारी किए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।
