विराट हिन्दू सम्मेलन में लिया संस्कृति संरक्षण का संकल्प


जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। सरस्वती शिशु मंदिर, मयाली परिसर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन ने क्षेत्र में सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी। कलश यात्रा और देवी-देवताओं के जयकारों के साथ शुरू हुए जनजागृति अभियान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सनातन धर्म और परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकजुटता, गौ-रक्षा, स्वदेशी, सामाजिक समरसता और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। पाश्चात्य प्रभाव से दूर रहकर सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। लोकभजनों से वातावरण भक्तिमय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!