हिमांशु, निवित, मनीषा, भविष्य व तनिष्का ने जीती खेल स्पर्धा


हरिद्वार। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में आयोजित दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा-2026’ का प्रथम दिन उत्साहपूर्ण रहा। संस्थान के चेयरमैन संदीप चौधरी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और खेलों को अनुशासन व टीम भावना का माध्यम बताया। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल के नेतृत्व में सामूहिक राष्ट्रगान के साथ आयोजन शुरू हुआ।
एथलेटिक्स में 100 मीटर पुरुष वर्ग में हिमांशु, 200 मीटर में निवित तथा 400 मीटर महिला वर्ग में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में भविष्य जोशी सहित कई खिलाड़ियों ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि टग ऑफ वॉर महिला वर्ग में तनिष्का की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। क्रिकेट, खो-खो और वॉलीबॉल में भी रोमांचक मुकाबले हुए। कुल 450 प्रतिभागियों ने खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!