यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत विवाह पंजीकरण के दिए निर्देश

उत्तरकाशी। अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी (यूसीसी) मुक्ता मिश्र ने वीसी के माध्यम से जिले में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। शत-प्रतिशत पंजीकरण न होने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारियों को न्यून प्रगति वाले वार्डों व ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अभियान और विशेष शिविर लगाकर 27 फरवरी तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को तय समयसीमा में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
