मेले केवल मनोरंजन नहीं, संस्कृति व आर्थिकी के सशक्त स्रोत: सौरभ बहुगुणा


उत्तरकाशी। डुंडा में आयोजित माँ रेणुका विकास मेले के दूसरे दिन प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे मेले हमारी परंपराओं को सहेजने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मेले केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के मजबूत स्त्रोत हैं। लोकगायक व कलाकार पीढ़ियों से अपनी कला के माध्यम से संस्कृति को जीवित रखे हुए हैं, जिनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि मेले स्थानीय व्यापार, हस्तशिल्प, कृषि और पशुपालन से जुड़े उत्पादों को बड़ा बाजार देते हैं, जिससे क्षेत्रीय आर्थिकी को सीधा लाभ मिलता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” मंत्र का उल्लेख करते हुए बताया कि ’’भारत-तिब्बत सीमा पुलिस’’ के साथ करार से उत्तरकाशी में 2.5 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की आपूर्ति हुई, जिससे लगभग 400 परिवारों को रोजगार मिला।
कैबिनेट मंत्री ने निराश्रित पशुओं के संरक्षण हेतु जामक, बगोरी और फोल्ड में 100-100 पशुओं की क्षमता वाले आश्रय स्थल बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!