विकसित भारत युवा संसद में युवाओं ने लोकतंत्र पर रखे विचार

नैनीताल। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना एवं कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से डीएसबी परिसर, नैनीताल में विकसित भारत युवा संसद-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद नैनीताल के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी चन्याल एवं श्रीमती डॉल्वी तेवतिया द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। निर्णायक मंडल में प्रो. सुषमा टम्टा, प्रो. हरि प्रिया पाठक, डॉ. नवीन चंद्र पांडेय एवं श्री अंचल पंत शामिल रहे। प्रतियोगिता में अर्नव त्रिपाठी, नकुल देव साह, नंदिनी जोशी, प्राची जोशी एवं दिपांशु का चयन राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसददृ2026 हेतु किया गया। समापन सत्र में दर्जा मंत्री श्रीमती शांति मेहरा ने विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य हेतु प्रेरित किया।
