चमाचम सड़क सफाई अभियान से हरिद्वार स्वच्छता की ओर अग्रसर


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “साफ-स्वच्छ हरिद्वार” के संकल्प को साकार करने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में 21 फरवरी से 3 मार्च 2026 तक जनपद में चमाचम सड़क सफाई अभियान संचालित किया जा रहा है। “मेरा घर, मेरी सड़क” थीम पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभियान की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। नगर निकायों, पंचायतों, विकास खंडों, स्वयंसेवी संस्थाओं व जिला स्तरीय अधिकारियों की सहभागिता से आज 351.57 टन कूड़ा एकत्रित किया गया, जिसमें 158.07 टन सूखा व 193.50 टन गीला कूड़ा शामिल है। बैरागी कैंप में शांतिकुंज द्वारा भी विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!