दो चरणों में संपन्न होगी आगामी जनगणना
हरिद्वार अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर. चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन ऑडिटोरियम में वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित जनगणना के संबंध में कार्यशाला आयोजित की गई। सहायक भूलेख अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि आगामी जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक तथा द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा। कार्यशाला में बताया गया कि जनगणना-2027 ऐतिहासिक होगी, क्योंकि यह पूर्णतः डिजिटल माध्यम से मोबाइल एप आधारित होगी।
