कार्यशाला में सतत विकास लक्ष्य, पीएम गतिशक्ति व विजन-2047 पर किया मंथन

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में विकास भवन पौड़ी में सतत विकास लक्ष्य, डाटा इकोसिस्टम, पीएम गतिशक्ति एवं विजन-2047 पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने की। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने ने 17 सतत विकास लक्ष्यों एवं 2047 तक की रणनीति पर प्रस्तुतीकरण दिया। सीडीओ ने स्वास्थ्य, पलायन, कुपोषण, अपशिष्ट प्रबंधन व जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों पर विभागीय समन्वय पर जोर दिया। विशेषज्ञों ने कम रैंकिंग वाले सूचकांकों में सुधार हेतु ठोस कार्ययोजना बनाने की आवश्यकता बताई। कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!