विधानसभा बजट सत्र को लेकर डीएम व एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा


चमोली/गैरसैंण। 9 मार्च 2026 से प्रस्तावित विधानसभा बजट सत्र को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण विधानसभा परिसर तक स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में बैरिकेडिंग, पार्किंग, शौचालय, सफाई, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, सीसीटीवी, आवास, भोजन, हेलीपैड व सुरक्षा व्यवस्थाओं को समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील क्षेत्रों में नेटवर्क मजबूत करने, सत्यापन अभियान और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग निरीक्षण के दौरान जल निकासी और गड्ढामुक्त सड़क सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!