पूर्व सैनिक विभाग की आंदोलन यात्रा का तीसरा चरण संपन्न


देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग द्वारा अग्निवीर योजना के विरोध में चलाए जा रहे राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान एवं आंदोलन यात्रा के तीसरे चरण की समाप्ति पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने कहा कि कांग्रेस सैनिकों और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
20 से 25 फरवरी तक चली इस यात्रा को उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सहसपुर, विकासनगर, उत्तरकाशी, टिहरी, नरेंद्रनगर और मसूरी सहित कई क्षेत्रों में यात्रा को व्यापक समर्थन मिला। जनसभाओं में अग्निपथ/अग्निवीर योजना के विरोध के कारणों को विस्तार से जनता के सामने रखा गया। पत्रकार वार्ता में डॉ. हरक सिंह रावत सहित कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!