टिहरी में आयुष विंग टीम को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला चिकित्सालय बौराड़ी की आयुष विंग टीम को जिलाधिकारी ’’नितिका खंडेलवाल’’ द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान 21 जून 2025 को आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वास्थ्य संरक्षण के साथ संतुलित जीवनशैली का प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्यबीर रावत सहित कुल 11 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने सभी से भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!