थाती डागर-रैतासी मोटर मार्ग के नव निर्माण का किया शिलान्यास


देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा के विधायक विनोद कंडारी ने बुधवार को थाती डागर-रैतासी मोटर मार्ग के किमी 2 से रैतासी तक 1.05 किमी लंबाई के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 44.04 लाख की लागत से बनने वाला यह मार्ग क्षेत्रवासियों के आवागमन को सुगम बनाएगा। सड़क के निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य मार्गों से बेहतर जुड़ाव होगा। शिलान्यास समारोह में मंडल अध्यक्ष, ग्राम प्रधानों सहित कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक ने इसे ग्रामीण विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!