जिलाधिकारी ने ली जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में जल जीवन मिशन एवं पेयजल से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनता दरबार, जन-जन की सरकार कार्यक्रम एवं तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर उनके त्वरित व स्थायी समाधान के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उद्देश्य केवल शिकायत निस्तारण नहीं, बल्कि मूल कारणों की पहचान कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कनिष्ठ अभियंताओं को योजनाओं का नियमित निरीक्षण, लीकेज व आपूर्ति संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान और फिटर के संपर्क नंबर पंचायत भवनों में चस्पा करने के निर्देश दिए।
टाटरी सहित विभिन्न गांवों में शत-प्रतिशत नल कनेक्शन सुनिश्चित करने, स्रोतों की कमी वाले क्षेत्रों में पुनः सर्वे कर वैकल्पिक समाधान प्रस्तावित करने तथा नगर क्षेत्रों में विशेष मरम्मत दल गठित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!