चारधाम यात्रा 2025 के अभिनव ट्रैफिक मॉडल को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। उत्तराखंड पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि चारधाम यात्रा 2025 के सफल संचालन हेतु विकसित अभिनव ट्रैफिक एवं कंट्रोल रूम प्रबंधन प्रणाली को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह सम्मान एसपी (ट्रैफिक) देहरादून लोकजीत सिंह के नेतृत्व में लागू की गई तकनीक-आधारित व्यवस्था को मिला है, जिसे 106वें स्कॉच समिट में सम्मानित किया जाएगा।
चारधाम यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उन्नत कंट्रोल रूम सिस्टम, रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डिजिटल समन्वय, इंटेलिजेंट रूट डायवर्जन तथा सशक्त आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र विकसित किया गया। इसके परिणामस्वरूप यातायात जाम में उल्लेखनीय कमी आई और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकी। यह उपलब्धि उत्तराखंड पुलिस की तकनीकी दक्षता, पारदर्शी कार्यशैली और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी लोकजीत सिंह को कोविड प्रबंधन एवं चारधाम यात्रा में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है। यह सम्मान पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा और सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण है।