श्रीनगर कोतवाली में दुष्कर्म प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / प्रदीप कुमार,
श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली श्रीनगर में दर्ज दुष्कर्म प्रयास के मामले में पुलिस ने आरोपी को अस्पताल से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। 15 फरवरी 2026 को श्रीनगर गढ़वाल निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि उसकी मानसिक रूप से कमजोर बहन को बहला-फुसलाकर धर्मशाला ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तहरीर पर अभियुक्त मनीष चन्द्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। घटना के दिन फरार होने के प्रयास में आरोपी के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए थे, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 फरवरी को छुट्टी मिलने पर पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए उसे अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार पौड़ी भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!