नाबालिग को भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र से नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में राजपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग को सकुशल बरामद किया है। वादिनी की शिकायत पर थाना राजपुर में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से जांच की गई। जांच में मिंटू नामक युवक द्वारा नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाना प्रकाश में आया। पुलिस ने आईटी पार्क गेट सहस्त्रधारा रोड के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार कर नाबालिग को बरामद किया। पूछताछ के बाद मुकदमे में पोक्सो अधिनियम सहित गंभीर धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
