ज्वालापुर में अनाधिकृत पॉलीथिन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, 6 कुंतल जब्त

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / राजकुमार,
हरिद्वार। पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन ने अनाधिकृत प्लास्टिक के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार जितेंद्र कुमार ने राजस्व टीम एवं पुलिस बल के साथ ज्वालापुर कटहरा बाजार स्थित एवरग्रीन पॉलिपैक पर छापेमारी की। निरीक्षण के दौरान दुकान से प्रतिबंधित एवं अनाधिकृत पॉलीथिन बैग बरामद किए गए, जिनका कुल वजन लगभग 6 कुंतल पाया गया। सभी पॉलीथिन बैग मौके पर ही जब्त कर लिए गए।
उप जिलाधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन के भंडारण एवं विक्रय के आरोप में संबंधित दुकानदार पर एक लाख रुपये का चालान किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनपद में अनाधिकृत प्लास्टिक के भंडारण, बिक्री और उपयोग के विरुद्ध निरंतर अभियान जारी रहेगा। निरीक्षण में रेल चौकी ज्वालापुर के प्रभारी खेमेंद्र गंगवार, तहसीलदार सचिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।