पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रों ने किया शैक्षणिक भ्रमण


श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान उत्तराखण्ड के पुस्तकालय एवं सूचना केन्द्र में मंगलवार को पंजाब विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के छात्रों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। यह दल डॉ. शिव कुमार के नेतृत्व में पहुँचा। पुस्तकालय कर्मियों ने छात्रों को संदर्भ सामग्री, डिजिटल संसाधन, पत्रिकाओं, वर्गीकरण एवं सूचीकरण प्रणाली की जानकारी दी। उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. हरि सिंह बिष्ट ने नियमित पठन के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्रों ने पुस्तक चयन, ऑनलाइन संसाधन और निर्गमन प्रक्रिया पर उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!