फर्जी मुकदमों के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मोदी सरकार का फूंका पुतला


हरिद्वार। यूथ कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब सहित कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों के विरोध में ऋषिकुल चौराहा पर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान के नेतृत्व में हुआ, जिसमें कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।
नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों के तहत किए गए प्रदर्शन पर मुकदमे दर्ज करना अस्वीकार्य है। वक्ताओं ने सरकार पर युवाओं, महिलाओं और आमजन की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। महिला नेताओं ने महिलाओं की सुरक्षा पर चिंता जताई, जबकि अन्य नेताओं ने महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!