कांग्रेस कमेटी की बैठक में संगठन मजबूती और जनसमस्याओं पर किया मंथन

हरिद्वार। अकोढ़ा खुर्द में सतवीर चौधरी के आह्वान पर कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और क्षेत्रीय जनसमस्याओं पर विस्तृत चर्चा करना रहा।
बैठक की मुख्य अतिथि विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आमजन की आवाज बनकर खड़ी रही है और आगे भी विकास व जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनता से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। कार्यक्रम में लक्सर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता और हरिद्वार जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर सिंह भी मौजूद रहे। वक्ताओं ने सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास का संकल्प लिया। बैठक के अंत में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
