चीड़ आधारित रोजगार का दिया प्रशिक्षण

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वन विभाग के तत्वावधान में पौड़ी के प्रेक्षागृह में मध्य हिमालयी क्षेत्र में चीड़ आधारित रोजगार संभावनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में लीसा विदोहन, पिरुल संग्रहण, चीड़ आधारित उत्पादों, कृषि वानिकी तथा वनाग्नि रोकथाम पर चर्चा हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष रचना बुटोला ने कहा कि चीड़ स्थानीय आजीविका का अहम आधार है। प्रभागीय वनाधिकारी महातिम यादव ने वैज्ञानिक प्रबंधन से रोजगार सृजन पर जोर दिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नुक्कड़ नाटकों से जनजागरूकता का संदेश दिया गया।
