मुख्य विकास अधिकारी ने की तैयारियों की समीक्षा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सतपुली-बिलखेत में 26 से 28 फरवरी तक आयोजित होने वाले नयार वैली एडवेंचर फेस्टिवल 2026 की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने आयोजन को भव्य व सफल बनाने हेतु सभी विभागों को समयबद्ध रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर विभागीय स्टॉल, स्वास्थ्य जांच शिविर, दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्माण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और आयोजन को यादगार बनाने पर विशेष जोर दिया।
