टिहरी में 16वीं जनगणना 2027 हेतु त्रिदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित


टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में जिला प्रशासन द्वारा भारत की 16वीं जनगणना-2027 के अंतर्गत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विकास भवन के निकट बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने किया।
जिलाधिकारी ने जनगणना को महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व बताते हुए शुद्धता, गोपनीयता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक जनगणना शैलेंद्र नेगी ने जनगणना अधिनियम व प्रक्रिया की जानकारी दी, जबकि मास्टर ट्रेनर ने सीएमएमएस प्रणाली पर प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!