10 मार्च तक शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने विकास भवन में जिला योजना वर्ष 2025-26 की समीक्षा बैठक की। बैठक में विभागवार भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 10 मार्च तक आवंटित धनराशि का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने कहा कि जिला योजना शासन की प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। कम प्रगति वाले विभागों को कार्यों में तेजी लाने, नियमित निगरानी तथा पूर्ण कार्यों की माप पुस्तिका व फोटोग्राफ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!