जिलाधिकारी ने दिए उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के चिन्हीकरण के निर्देश


रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी चिन्हीकरण को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रस्तुत आवेदनों पर उप जिलाधिकारी एवं पुलिस विभाग की संस्तुति के आधार पर तीन आवेदनों को चयन हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही पुलिस सत्यापन उपरांत प्राप्त अन्य प्रकरणों पर भी समिति की सहमति दी गई। एक प्रकरण में अगली बैठक में शपथ पत्र प्रस्तुत करने के बाद निर्णय लेने का फैसला किया गया। बैठक में विभिन्न आवेदनों पर विचार-विमर्श करते हुए समिति सदस्यों की सर्वसम्मति से संस्तुति प्रदान की गई। बैठक में प्रशासन, स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!