एक्सपायरी दवाओं व खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण


श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल की सचिव नाज़िश कलीम के नेतृत्व में श्रीनगर बाजार में मेडिकल स्टोर्स व खाद्य प्रतिष्ठानों का संयुक्त निरीक्षण किया गया।
अभियान के तहत एक्सपायरी दवाओं, भंडारण व्यवस्था, लाइसेंस अभिलेख व जेनेरिक दवाओं की उपलब्धता की जांच की गई। खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता संबंधी कमियों पर मावा, गुजिया, मिल्क केक व रबड़ी सहित पांच नमूने जांच हेतु भेजे गए तथा तीन संचालकों को सुधार के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अमानक दवा व खाद्य सामग्री की बिक्री दंडनीय अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!