15 मार्च तक सभी अवशेष वित्तीय कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश

रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जिला, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागवार बजट व्यय, लंबित कार्यों एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 15 मार्च तक सभी अवशेष वित्तीय एवं भौतिक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएँ। उन्होंने बजट व्यय में तेजी, बीजक शीघ्र कोषागार में प्रस्तुत करने तथा प्रशासनिक व तकनीकी बाधाओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!