जिलाधिकारी ने की मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा
रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर ’’मुख्यमंत्री पोर्टल उत्तराखंड’’ पर दर्ज शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समीक्षा में पाया गया कि जनपद में विभिन्न विभागों से संबंधित एल-1 की 57 तथा एल-2 की 28 शिकायतें लंबित हैं। जिलाधिकारी ने इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि शिकायत निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। बिना कारण देरी या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
