यात्रा मार्ग पर बायो-टॉयलेट, नालों की टैपिंग व विशेष सफाई अभियान के निर्देश
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ’’नमामि गंगे’’ के अंतर्गत चल रहे कार्यों, टैप व अनटैप नालों, एसटीपी की प्रगति एवं नदी स्वच्छता की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने शेष नालों की प्राथमिकता से टैपिंग, यात्रा मार्ग पर शौचालयों की डीपीआर तैयार करने तथा आगामी ’’केदारनाथ धाम’’ यात्रा को देखते हुए बायो-टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। गौरीकुंड व सीतापुर में विशेष सफाई अभियान, सॉलिड-लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट सुदृढ़ करने एवं जनजागरूकता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।
