जिलाधिकारी ने की जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा


रूद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जिला सभागार में जल जीवन मिशन की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में योजनावार प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने एफएचटीसी अचीवमेंट प्रोग्राम में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक पेयजल पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर भी चर्चा करते हुए पारदर्शिता पर जोर दिया। वन क्षेत्र से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण हेतु वन विभाग से समन्वय के निर्देश दिए गए। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यात्रा मार्गों व पड़ाव स्थलों पर निर्बाध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!