20 वर्ष से बिछुड़े नेपाल निवासी को परिजनों से मिलाया


पौड़ी गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन क्रैकडाउन अभियान के तहत लक्ष्मण झूला पुलिस ने सराहनीय मानवीय कार्य किया है। सत्यापन अभियान के दौरान पुलिस टीम को एक 65 वर्षीय वृद्ध साधु मिले, जिन्होंने अपना नाम गोरी जोशी निवासी नेपाल बताया, परंतु वे स्पष्ट जानकारी देने में असमर्थ थे। पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें संरक्षण में लिया और सूझबूझ से पहचान सुनिश्चित की। संबंधित थाना से संपर्क कर परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर वृद्ध को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। करीब 20 वर्षों बाद परिजन से मिलन पर परिवार भावुक हो उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!