निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की दी जानकारी

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के अवसर पर विधि भवन सभागार श्रीनगर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकारों, कर्तव्यों, लोक अदालत, मध्यस्थता प्रणाली एवं निःशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ’’राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण’’ की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं टोल-फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में अधिवक्तागण, व्यापारीगण एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही।

विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
रूद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कपनियां, जखोली में केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव पायल सिंह ने केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कर प्रणाली, राष्ट्र निर्माण में करों की भूमिका एवं ईमानदार कर भुगतान की आवश्यकता बताई।
